किशनगंज के ठाकुरगंज अंतर्गत कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-327 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीपरीथान चौक के समीप हुए इस हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार मकई से लदा एक ट्रैक्टर ठाकुरगंज से गलगलिया स्थित मकई फैक्ट्री की ओर जा रहा था। पीपरीथान चौक से कुछ दूरी पहले ट्रैक्टर चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और पेशाब करने के लिए नीचे उतर गया। उसी दौरान ट्रैक्टर के पास खड़े वाहन मालिक राजू यादव को पीछे से आ रहे सोलर पैनल लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसकी चपेट में आने से राजू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गड्ढे में पलटा ट्रक, चालक और उपचालक फंसे हादसे के बाद सोलर पैनल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने के कारण उसका चालक और उपचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक राजू यादव माणिकपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और चार पुत्रियां शामिल हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। हादसे के बाद एनएच पर लगा जाम दुर्घटना के बाद एनएच-327 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कुर्लीकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शुरू की जांच थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। किशनगंज के ठाकुरगंज अंतर्गत कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-327 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीपरीथान चौक के समीप हुए इस हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार मकई से लदा एक ट्रैक्टर ठाकुरगंज से गलगलिया स्थित मकई फैक्ट्री की ओर जा रहा था। पीपरीथान चौक से कुछ दूरी पहले ट्रैक्टर चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और पेशाब करने के लिए नीचे उतर गया। उसी दौरान ट्रैक्टर के पास खड़े वाहन मालिक राजू यादव को पीछे से आ रहे सोलर पैनल लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसकी चपेट में आने से राजू यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गड्ढे में पलटा ट्रक, चालक और उपचालक फंसे हादसे के बाद सोलर पैनल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने के कारण उसका चालक और उपचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक राजू यादव माणिकपुर निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और चार पुत्रियां शामिल हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। हादसे के बाद एनएच पर लगा जाम दुर्घटना के बाद एनएच-327 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कुर्लीकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शुरू की जांच थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।


