मांझी बोले, कई मामलों में राजद कार्यकर्ता का हाथ होता:सुधर होना चाहिए, नहीं तो मारे जाएंगे, तेजस्वी को कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं

मांझी बोले, कई मामलों में राजद कार्यकर्ता का हाथ होता:सुधर होना चाहिए, नहीं तो मारे जाएंगे, तेजस्वी को कानून व्यवस्था पर बोलने का हक नहीं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि कई मामलों में राजद कार्यकर्ताओं का हाथ रहता है, उन्हें सुधर जाना चाहिए, नहीं तो मारे जाएंगे। सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अब बिहार में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में घटनाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन सरकार हर मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। दरअसल, बिहार में अपराधी को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। नेता तेजस्वी यादव के लगातार हमलों के बीच मांझी ने अपराधियों और RJD पर प्रतिक्रिया दी है।
अपराधी 1 अणे मार्ग जाते थे मांझी ने कहा कि अब बिहार में पहले जैसी स्थिति नहीं है कि अपराधी सीधे 1 अणे मार्ग पहुंच जाएं। सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। बिहार में “लंगड़ा एनकाउंटर” हो रहा है। अपराधियों में डर का माहौल है और वे बिहार छोड़कर भाग रहे हैं। मांझी ने कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हम मुसहर समाज से हैं, हम मर जाएंगे लेकिन अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे। जो चोरी करेगा, वो मारा जाएगा।
NCRB रिपोर्ट का भी किया जिक्र मांझी ने NCRB रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जेलों में किस वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है, यह सबके सामने है। कार्रवाई उन्हीं लोगों पर ज्यादा हो रही है जो अपराध में शामिल हैं। कई मामलों में RJD कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आती है। मांझी ने कहा कि राजद को अपने कार्यकर्ताओं को सुधारना चाहिए, नहीं तो सख्त कार्रवाई तय है। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का साफ निर्देश है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। सरकार किसी भी हालत में अपराधियों को संरक्षण नहीं देगी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि कई मामलों में राजद कार्यकर्ताओं का हाथ रहता है, उन्हें सुधर जाना चाहिए, नहीं तो मारे जाएंगे। सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और अब बिहार में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में घटनाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन सरकार हर मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। दरअसल, बिहार में अपराधी को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। नेता तेजस्वी यादव के लगातार हमलों के बीच मांझी ने अपराधियों और RJD पर प्रतिक्रिया दी है।
अपराधी 1 अणे मार्ग जाते थे मांझी ने कहा कि अब बिहार में पहले जैसी स्थिति नहीं है कि अपराधी सीधे 1 अणे मार्ग पहुंच जाएं। सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। बिहार में “लंगड़ा एनकाउंटर” हो रहा है। अपराधियों में डर का माहौल है और वे बिहार छोड़कर भाग रहे हैं। मांझी ने कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। हम मुसहर समाज से हैं, हम मर जाएंगे लेकिन अपराधियों को नहीं छोड़ेंगे। जो चोरी करेगा, वो मारा जाएगा।
NCRB रिपोर्ट का भी किया जिक्र मांझी ने NCRB रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जेलों में किस वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है, यह सबके सामने है। कार्रवाई उन्हीं लोगों पर ज्यादा हो रही है जो अपराध में शामिल हैं। कई मामलों में RJD कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आती है। मांझी ने कहा कि राजद को अपने कार्यकर्ताओं को सुधारना चाहिए, नहीं तो सख्त कार्रवाई तय है। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का साफ निर्देश है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। सरकार किसी भी हालत में अपराधियों को संरक्षण नहीं देगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *