शेखपुरा में दंपत्ति समेत 4 गिरफ्तार:प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी हिंसक झड़प, 6 लोग हुए थे घायल, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

शेखपुरा में दंपत्ति समेत 4 गिरफ्तार:प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी हिंसक झड़प, 6 लोग हुए थे घायल, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

शेखपुरा में जिले के करंडे थाना क्षेत्र के करंडे गांव से पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक दंपत्ति सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मंगल मांझी, उनकी पत्नी केशरी देवी, लखन मांझी और तेतरी देवी शामिल हैं। यह गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। छापामार दल में पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार भी शामिल थे। दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला 9 मई को हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ा है। गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की के गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो जाने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस झड़प के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया था। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें दूसरे पक्ष के 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे और हाल ही में वे गांव लौटे थे। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में जिले के करंडे थाना क्षेत्र के करंडे गांव से पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक दंपत्ति सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मंगल मांझी, उनकी पत्नी केशरी देवी, लखन मांझी और तेतरी देवी शामिल हैं। यह गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। छापामार दल में पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार भी शामिल थे। दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला 9 मई को हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ा है। गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की के गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो जाने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस झड़प के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया था। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें दूसरे पक्ष के 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे और हाल ही में वे गांव लौटे थे। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *