मुजफ्फरपुर जिले का वांटेड अपराधी सोनू गिरफ्तार:STF ने गोपालगंज से पकड़ा, मर्डर टू अटेम्प्ट और डकैती केस में फरार चल रहा था

मुजफ्फरपुर जिले का वांटेड अपराधी सोनू गिरफ्तार:STF ने गोपालगंज से पकड़ा, मर्डर टू अटेम्प्ट और डकैती केस में फरार चल रहा था

मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की विशेष खुफिया इकाई को जानकारी मिली थी कि साहेबगंज थाना क्षेत्र का एक वांटेड अपराधी गोपालगंज जिले में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने एक विशेष अभियान चलाया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना कांड संख्या 516/21 (दिनांक 18.11.2021) में मुख्य नामजद आरोपी था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 394 (लूट के दौरान चोट पहुंचाना), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (समान मंशा) के तहत गंभीर मामले दर्ज है। वर्ष 2021 में हुए इस अपराध के बाद से ही वह फरार चल रहा था। लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को हत्या के प्रयास और डकैती जैसे संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। मोबाइल और बाइक बरामद गिरफ्तारी के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जब उसकी तलाशी ली, एक मोबाइल बरामद हुआ। कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है। मोबाइल के जरिए उसके सहयोगियों के सुराग मिलने की पूरी संभावना है। मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया है। संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले की पुलिस अब संयुक्त रूप से सोनू कुमार से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य इलाके में सक्रिय उसके अन्य साथियों, उसे पनाह देने वाले मददगारों और उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। एसटीएफ की ओर से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय थाने को सौंप दिया गया है। मुजफ्फरपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है ताकि पुराने मामलों में आगे की तफ्तीश की जा सके। मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ की विशेष खुफिया इकाई को जानकारी मिली थी कि साहेबगंज थाना क्षेत्र का एक वांटेड अपराधी गोपालगंज जिले में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने एक विशेष अभियान चलाया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना कांड संख्या 516/21 (दिनांक 18.11.2021) में मुख्य नामजद आरोपी था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 394 (लूट के दौरान चोट पहुंचाना), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (समान मंशा) के तहत गंभीर मामले दर्ज है। वर्ष 2021 में हुए इस अपराध के बाद से ही वह फरार चल रहा था। लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को हत्या के प्रयास और डकैती जैसे संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। मोबाइल और बाइक बरामद गिरफ्तारी के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जब उसकी तलाशी ली, एक मोबाइल बरामद हुआ। कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है। मोबाइल के जरिए उसके सहयोगियों के सुराग मिलने की पूरी संभावना है। मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया है। संयुक्त पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले की पुलिस अब संयुक्त रूप से सोनू कुमार से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य इलाके में सक्रिय उसके अन्य साथियों, उसे पनाह देने वाले मददगारों और उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करना है। एसटीएफ की ओर से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय थाने को सौंप दिया गया है। मुजफ्फरपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है ताकि पुराने मामलों में आगे की तफ्तीश की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *