पटना में कैश वैन लूटने जहानाबाद से आए थे अपराधी:हथियार लेकर शहर के 4 थानों से गुजरे, जंक्शन से एचडीएफसी बैंक के पास वैशाली गोलंबर पहुंचे

पटना में कैश वैन लूटने जहानाबाद से आए थे अपराधी:हथियार लेकर शहर के 4 थानों से गुजरे, जंक्शन से एचडीएफसी बैंक के पास वैशाली गोलंबर पहुंचे

पटना में सोमवार को कैश वैन लूटने के लिए अपराधी 45 किमी दूर जहानाबाद से आए थे। हथियार लैस अपराधी ट्रेन से पटना जंक्शन पर उतरे थे। रेल पुलिस ने उन्हें न ट्रेन में पकड़ा और न ही पटना जंक्शन पर। अपराधी रेवले स्टेशन के बाद कोतवाली थाने क्षेत्र से ऑटो पर बैठ और गांधी मैदान पहुंचा, पीरबहोर क्रॉस करते हुए कदमकुआं वैशाली गोलंबर पहुंचा। यानी ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो में 4 थाने को अपराधियों ने क्रॉस किया, लेकिन वे पकड़े नहीं गए। शाली गोलंबर के एचडीएफसी की शाखा के पास अपराधी वैन को लूटने वाले थे, पर 3 अपराधियों में से एक पकड़ा गया। दो फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर, पिपलाव के रहने वाले मुनासी पासवान के रूप में हुई है। झोले में रखा था कट्‌टा टाउन डीएसपी 2 कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि मुनासी का ससुराल जहानाबाद में है। जहानाबाद में ही मुनासी ने अपने साथियों के साथ लूट की प्लानिंग की थी। मुनासी पासवान एचडीएफसी बैंक के पास पकड़ा गया तो उसके पास झोला था। जिसमें एक देशी कट्टा और 3 कारतूस थे। दो युवाओं ने कैश वैन के गार्ड की मदद से मुनासी पासवान को पकड़ के रखा। पकड़े जाने के 15 मिनट बाद स्थानीय कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंचीं, जबकि यहां से थाने की दूरी मुश्किल से डेढ़ किलोमीटर है। गश्ती गाड़ी भी मौजूद नहीं थी। दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी पुलिस के मुताबिक अब तक के वेरिफिकेशन में पता चला है कि मुनासी पासवान पिपलाव में खेती बाड़ी करता है। कब लूट की साजिश बनाई और किस तरह की प्लानिंग थी, इसके दो अन्य सहयोगियों के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल दोनों फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गार्ड ने तान दिया था हथियार दरअसल, कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के पास HDFC की शाखा से अपराधी पकड़ा गया था। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई है। टाउन डीएसपी 1 के नेतृत्व में शातिर मुन्ना पासवान से पूछताछ हो रही है। उसने पुलिस को बताया है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। कैश वैन लूटने की साजिश थी। इसके अलावा 2 और भी लोग इस घटना को मिलकर अंजाम देने वाले थे। दो लोग फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। टाउन डीएसपी 1 ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। बैंक के ठीक सामने कैश वैन आकर लगी थी। उसके बाद बॉक्स गार्ड लेकर जा रहे थे। उसी बॉक्स को अपराधी ने छीनने की कोशिश की। तब तक गार्ड ने हथियार तान दिए और लोगों ने उसे पकड़ लिया। पटना में सोमवार को कैश वैन लूटने के लिए अपराधी 45 किमी दूर जहानाबाद से आए थे। हथियार लैस अपराधी ट्रेन से पटना जंक्शन पर उतरे थे। रेल पुलिस ने उन्हें न ट्रेन में पकड़ा और न ही पटना जंक्शन पर। अपराधी रेवले स्टेशन के बाद कोतवाली थाने क्षेत्र से ऑटो पर बैठ और गांधी मैदान पहुंचा, पीरबहोर क्रॉस करते हुए कदमकुआं वैशाली गोलंबर पहुंचा। यानी ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो में 4 थाने को अपराधियों ने क्रॉस किया, लेकिन वे पकड़े नहीं गए। शाली गोलंबर के एचडीएफसी की शाखा के पास अपराधी वैन को लूटने वाले थे, पर 3 अपराधियों में से एक पकड़ा गया। दो फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर, पिपलाव के रहने वाले मुनासी पासवान के रूप में हुई है। झोले में रखा था कट्‌टा टाउन डीएसपी 2 कामाख्या नारायण सिंह ने बताया कि मुनासी का ससुराल जहानाबाद में है। जहानाबाद में ही मुनासी ने अपने साथियों के साथ लूट की प्लानिंग की थी। मुनासी पासवान एचडीएफसी बैंक के पास पकड़ा गया तो उसके पास झोला था। जिसमें एक देशी कट्टा और 3 कारतूस थे। दो युवाओं ने कैश वैन के गार्ड की मदद से मुनासी पासवान को पकड़ के रखा। पकड़े जाने के 15 मिनट बाद स्थानीय कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंचीं, जबकि यहां से थाने की दूरी मुश्किल से डेढ़ किलोमीटर है। गश्ती गाड़ी भी मौजूद नहीं थी। दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी पुलिस के मुताबिक अब तक के वेरिफिकेशन में पता चला है कि मुनासी पासवान पिपलाव में खेती बाड़ी करता है। कब लूट की साजिश बनाई और किस तरह की प्लानिंग थी, इसके दो अन्य सहयोगियों के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल दोनों फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गार्ड ने तान दिया था हथियार दरअसल, कदमकुआं थाना क्षेत्र के वैशाली गोलंबर के पास HDFC की शाखा से अपराधी पकड़ा गया था। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई है। टाउन डीएसपी 1 के नेतृत्व में शातिर मुन्ना पासवान से पूछताछ हो रही है। उसने पुलिस को बताया है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। कैश वैन लूटने की साजिश थी। इसके अलावा 2 और भी लोग इस घटना को मिलकर अंजाम देने वाले थे। दो लोग फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। टाउन डीएसपी 1 ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि की है। बैंक के ठीक सामने कैश वैन आकर लगी थी। उसके बाद बॉक्स गार्ड लेकर जा रहे थे। उसी बॉक्स को अपराधी ने छीनने की कोशिश की। तब तक गार्ड ने हथियार तान दिए और लोगों ने उसे पकड़ लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *