यूपी में बस पलटी,बिहार के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत:कैदी को सीवान से पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी पुलिस, लौटने के दौरान हादसा

यूपी में बस पलटी,बिहार के दरोगा-कैदी समेत 5 की मौत:कैदी को सीवान से पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी पुलिस, लौटने के दौरान हादसा

यूपी के उन्नाव में डबल डेकर AC बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हैं। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।
हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यूपी के उन्नाव में डबल डेकर AC बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हैं। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। ये बस दिल्ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।
हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *