समस्तीपुर में सोमवार देर शाम ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एग्जाम देकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी सुशील कुमार पीड़िता का पड़ोसी है। परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक के पास की है। एग्जाम देकर घर लौट रही थी टोटो ड्राइवर मो. शब्बीर ने बताया कि छात्रा पीजी सेमेस्टर 5 की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। उसी गाड़ी पर सुशील भी था। ड्रादोनों शहर के कचहरी चौक पर सवार हुए थे। आपस में आराम से बातचीत कर रहे थे। धुरलख चौक के पास छात्रा उतरने ही वाली थी कि साथ बैठा युवक ने चाकू से उसपर हमला बोल दिया। यह देखकर मैं घबरा गया। आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन वो भाग निकला। इसके बाद लड़की को अस्पताल लेकर आया। दोनों हाथ, गाल और पीठ पर चाकू से हमला किया गया है। परीक्षा देने के लिए आई थी समस्तीपुर जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले लड़की अपने पड़ोस के ही युवक सुशील के साथ कहीं चली गई थी। बाद में दोनों वापस घर आए और सामाजिक स्तर पर समझौता के तहत मामला को खत्म किया गया। फिर परिवार वालों ने छात्रा को कोलकाता भेज दिया। पिछले 3 साल से वहीं रह रही थी। गुस्से में किया हमला सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू होने पर वह चार दिन पहले समस्तीपुर आई थी। वह तीन दिन परीक्षा दे चुकी है। एक दिन की परीक्षा बाकी थी। इसी दौरान यह घटना हुई। आशंता जताई जा रही है कि उक्त युवक छात्रा से अपने साथ जाने से कह रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर हमला कर दिया। लव अफेयर के एंगल से जांच की जा रही है वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि छात्रा का बयान लिया जा रहा है। महिला पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए लगाया गया है। बयान मिलते ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। समस्तीपुर में सोमवार देर शाम ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एग्जाम देकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी सुशील कुमार पीड़िता का पड़ोसी है। परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक के पास की है। एग्जाम देकर घर लौट रही थी टोटो ड्राइवर मो. शब्बीर ने बताया कि छात्रा पीजी सेमेस्टर 5 की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। उसी गाड़ी पर सुशील भी था। ड्रादोनों शहर के कचहरी चौक पर सवार हुए थे। आपस में आराम से बातचीत कर रहे थे। धुरलख चौक के पास छात्रा उतरने ही वाली थी कि साथ बैठा युवक ने चाकू से उसपर हमला बोल दिया। यह देखकर मैं घबरा गया। आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन वो भाग निकला। इसके बाद लड़की को अस्पताल लेकर आया। दोनों हाथ, गाल और पीठ पर चाकू से हमला किया गया है। परीक्षा देने के लिए आई थी समस्तीपुर जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले लड़की अपने पड़ोस के ही युवक सुशील के साथ कहीं चली गई थी। बाद में दोनों वापस घर आए और सामाजिक स्तर पर समझौता के तहत मामला को खत्म किया गया। फिर परिवार वालों ने छात्रा को कोलकाता भेज दिया। पिछले 3 साल से वहीं रह रही थी। गुस्से में किया हमला सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू होने पर वह चार दिन पहले समस्तीपुर आई थी। वह तीन दिन परीक्षा दे चुकी है। एक दिन की परीक्षा बाकी थी। इसी दौरान यह घटना हुई। आशंता जताई जा रही है कि उक्त युवक छात्रा से अपने साथ जाने से कह रहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर हमला कर दिया। लव अफेयर के एंगल से जांच की जा रही है वहीं, इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि छात्रा का बयान लिया जा रहा है। महिला पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए लगाया गया है। बयान मिलते ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।


