युवक पर हमला कर मोबाइल और रुपए छीने

बक्सर |शहर के बड़ा बाजार के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल, नकदी और सोने का लॉकेट छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने टाउन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सोहनीपट्टी निवासी गोविंदा ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि वह बड़ा बाजार जा रहा था। खलासी मुहल्ला निवासी आशीष वर्मा अपने 5 अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में वहां पहुंचा और उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी लोग उसे जबरन ई-रिक्शा में बैठाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने 6 हजार रुपये, मोबाइल और सोने का लॉकेट छीन लिया। बक्सर |शहर के बड़ा बाजार के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल, नकदी और सोने का लॉकेट छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने टाउन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। सोहनीपट्टी निवासी गोविंदा ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि वह बड़ा बाजार जा रहा था। खलासी मुहल्ला निवासी आशीष वर्मा अपने 5 अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में वहां पहुंचा और उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी लोग उसे जबरन ई-रिक्शा में बैठाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपितों ने 6 हजार रुपये, मोबाइल और सोने का लॉकेट छीन लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *