दरभंगा में देसी कट्टा लहराते युवक की तस्वीर वायरल:आरोपी की पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस; फोटो असली या फिर एडिटेड, इस एंगल पर भी जांच

दरभंगा में देसी कट्टा लहराते युवक की तस्वीर वायरल:आरोपी की पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस; फोटो असली या फिर एडिटेड, इस एंगल पर भी जांच

दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक की देशी कट्टा लहराते हुए तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल फोटो को लेकर स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी लक्ष्मी लाल देव के पुत्र तरुण कुमार देव की एक तस्वीर फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में युवक हाथ में कथित देशी कट्टा लिए नजर आ रहा है। फोटो सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही रंजित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस वायरल फोटो की सत्यता और उसके पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तस्वीर असली है या एडिट की गई है। फोटो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली, इस एंगल पर भी जांच थानाध्यक्ष रंजित शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक के हथियार के साथ फोटो वायरल होने की सूचना मिली है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि फोटो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली। इसके अलावा तस्वीर कब, कहां और किस परिस्थिति में ली गई, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में अवैध हथियार का उपयोग, प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी बात सामने आती है, तो संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के भय फैलाने वाले, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले पोस्ट साझा करने से बचना चाहिए। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल फोटो के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की गहन पड़ताल में जुटी हुई है। दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक की देशी कट्टा लहराते हुए तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल फोटो को लेकर स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी लक्ष्मी लाल देव के पुत्र तरुण कुमार देव की एक तस्वीर फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में युवक हाथ में कथित देशी कट्टा लिए नजर आ रहा है। फोटो सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर मामला बताते हुए पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही रंजित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस वायरल फोटो की सत्यता और उसके पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तस्वीर असली है या एडिट की गई है। फोटो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली, इस एंगल पर भी जांच थानाध्यक्ष रंजित शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक के हथियार के साथ फोटो वायरल होने की सूचना मिली है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि फोटो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली। इसके अलावा तस्वीर कब, कहां और किस परिस्थिति में ली गई, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में अवैध हथियार का उपयोग, प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी बात सामने आती है, तो संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार के भय फैलाने वाले, आपत्तिजनक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले पोस्ट साझा करने से बचना चाहिए। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस वायरल फोटो के तकनीकी और कानूनी पहलुओं की गहन पड़ताल में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *