शाजापुर में पानी के टैंक में गिरी गाय:युवाओं ने 15 फीट गहरे टैंक से अंधेरे में रस्सियों की मदद से निकाला

शाजापुर में पानी के टैंक में गिरी गाय:युवाओं ने 15 फीट गहरे टैंक से अंधेरे में रस्सियों की मदद से निकाला

शाजापुर के ग्राम बरवाल में सोमवार रात करीब 8 बजे एक गाय 15 फीट गहरे पानी से भरे टैंक में गिर गई। सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना की बरवाल टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर रेस्क्यू होने के कारण गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। 15 फीट गहरे टैंक में था पानी टैंक लगभग 10 से 15 फीट गहरा था और पानी से भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयां आईं। गौरक्षा सेना के सदस्यों ने रस्सियों के सहारे गाय को बांधा और ग्रामीणों की मदद से धीरे-धीरे ऊपर की ओर खींचा। अंधेरा होने के बावजूद टीम ने सावधानी बरतते हुए बचाव कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर आई गाय बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद थे, जिन्होंने रस्सियां खींचने और प्रकाश की व्यवस्था करने में सहयोग किया। इस टीम में अर्जुन राजपूत, राजपाल राजपूत, सुमित भिलाला, विशाल राजपूत, कुलदीप राजपूत और युवराज बना सहित अन्य सदस्य शामिल थे। गाय के सुरक्षित निकलने पर ग्रामीणों ने गौरक्षा सेना के तत्परता की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *