DM बोले-पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों को निपटाएं:सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा, सीएम के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट

DM बोले-पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों को निपटाएं:सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा, सीएम के संभावित दौरे को लेकर अलर्ट

लखीसराय में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और शिविर के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागों को जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित सहयोग शिविर का भ्रमण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। डीएम ने अधिकारियों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिलान्यास, उद्घाटन, स्वीकृत राशि तथा कार्य प्रगति की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। सुबह 10 से 10:30 बजे तक करें समीक्षा जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक सहयोग शिविर पोर्टल की अनिवार्य समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, सुझावों और आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई आवेदन संबंधित विभाग से अलग हो, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाए। किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और प्रतिदिन उसकी प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यक मार्गदर्शन देकर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर कारणों की जानकारी लेने और जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मियों को सहयोग देने की बात भी कही गई। पंचायत कर्मियों की नियमित उपस्थिति दर्ज हो पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों को पंचायत सरकार भवन में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जहां बायोमेट्रिक व्यवस्था उपलब्ध है, वहां बायोमेट्रिक और अन्य स्थानों पर पंजी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को पंचायत सरकार भवनों में जाकर मौके पर ही मामलों का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम जनता को त्वरित लाभ मिल सके। बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लखीसराय में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और शिविर के सफल संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागों को जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित सहयोग शिविर का भ्रमण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। डीएम ने अधिकारियों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिलान्यास, उद्घाटन, स्वीकृत राशि तथा कार्य प्रगति की अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। सुबह 10 से 10:30 बजे तक करें समीक्षा जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक सहयोग शिविर पोर्टल की अनिवार्य समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, सुझावों और आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई आवेदन संबंधित विभाग से अलग हो, तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाए। किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और प्रतिदिन उसकी प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यक मार्गदर्शन देकर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर कारणों की जानकारी लेने और जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मियों को सहयोग देने की बात भी कही गई। पंचायत कर्मियों की नियमित उपस्थिति दर्ज हो पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों को पंचायत सरकार भवन में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जहां बायोमेट्रिक व्यवस्था उपलब्ध है, वहां बायोमेट्रिक और अन्य स्थानों पर पंजी के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को पंचायत सरकार भवनों में जाकर मौके पर ही मामलों का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया, ताकि आम जनता को त्वरित लाभ मिल सके। बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *