CM विजय के सामने उठे OTT और सिनेमा सुधार के मुद्दे, विजय सेतुपति का बयान वायरल

Vijay Sethupathi on Ticket Prices: अभिनेता विजय सेतुपति, पांडिराज की आने वाली फिल्म ‘परिमाला एंड कंपनी’ के ऑडियो लॉन्च में शामिल हुए, जिसमें जयराम और उर्वशी मुख्य भूमिका में हैं। जैसे ही वो मंच पर आए, दर्शकों ने उन्हें ‘वाथी’ (शिक्षक/गुरु) कह कर नारे लगाने शुरू कर दिए। बता दें कि तमिलनाडु के सीएम सी.जोसेफ विजय और विजय सेतुपति दोनों साथ में ‘मास्टर’ फिल्म में काम कर चुके हैं। विजय सेतुपति ने मुख्यमंत्री विजय को संबोधित किया। अभिनेता ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री (कॉलीवुड) को बेहतर बनाने के लिए उनके सामने दो प्रस्ताव रखे।

CM विजय से विजय सेतुपति के अनुरोध

सेतुपति ने कमल हासन के हालिया नोट का जिक्र करते हुए, विजय से अनुरोध किया कि सरकार की ओर से एक OTT प्लेटफॉर्म शुरू किया जाए। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, विजय सर से मेरा एक जरूरी अनुरोध है। जैसा कि कमल सर ने कहा था, अगर तमिलनाडु सरकार जल्द ही एक OTT प्लेटफॉर्म शुरू कर दे, तो यह बहुत अच्छा होगा। OTT बहुत तेजी से बढ़ रहा था, फिर अचानक नीचे आ गया। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ। इससे बिजनेस में काफी उलझन पैदा हो रही है। इसलिए, अगर आप इसे थोड़ा व्यवस्थित कर सकें, तो बहुत बढ़िया होगा।”

जहां कमल हासन ने विजय से थिएटर की कमाई बढ़ाने के लिए दिन में पांच शो दिखाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, वहीं सेतुपति का अनुरोध कुछ और था। उन्होंने कहा, “दूसरी बात, थिएटर के टिकटों की कीमतें कई सालों से नहीं बढ़ी हैं। बाकी सभी चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं। इसलिए, अगर थिएटर के टिकटों की कीमतें बढ़ा दी जाएं, तो यह अच्छा होगा। मुझे लगता है कि आपको इस पर थोड़ा विचार करना चाहिए। मैं कुछ समय से इस बारे में सोच रहा हूं। फिल्म बनाने का खर्च बढ़ गया है, लेकिन टिकटों की दरें सालों से वही हैं। यह बहुत मुश्किल होता जा रहा है, भले ही वो डिजिटल राइट्स बेचकर किसी तरह गुजारा कर रहे हों।”

फिल्म मंत्रालय के चुनाव को लेकर विशाल ने विजय की आलोचना की

जब से विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है, उनके साथी सोशल मीडिया के जरिए उनसे बदलाव करने का अनुरोध कर रहे हैं। अपनी कैबिनेट की घोषणा करने के बाद, Vishal Krishna Reddy ने फिल्म मंत्रालय के लिए चुने गए व्यक्ति को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने X (पहले Twitter) पर लिखा “CM Vijay को चुने हुए विधायकों को अलग-अलग मंत्रालय सौंपते देखकर खुशी हुई, लेकिन यह देखकर निराशा हुई कि माननीय मंत्री राजमोहन को फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमैटोग्राफ एक्ट का मंत्री बनाया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा, “मैं, या हम एक संस्था या एसोसिएशन के तौर पर, अपनी फिल्म इंडस्ट्री की मांगें या शिकायतें किसे बताएंगे? हमारी इंडस्ट्री इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही है, इसमें कई सुधारों की जरूरत है, और हमें इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, खासकर प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउसेस को उम्मीद की एक किरण दिखानी है। हम अपनी बात ऐसे व्यक्ति के सामने कैसे रखेंगे, जिसे हमारी इंडस्ट्री में चल रही चीजों का बहुत कम या बिल्कुल भी अनुभव नहीं है? इसके बजाय, हम अपनी बात अपने CM के सामने रखना चाहेंगे, जो जमीनी स्तर से ही इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और पिछले 30 सालों से इस बिरादरी से जुड़े हुए हैं।”

विशाल ने Kollywood की बेहतरी के लिए कुछ मांगें भी रखीं। उन्होंने विजय से आग्रह किया था कि वो एक सरकारी टिकटिंग विंडो शुरू करें, लोकल बॉडी टैक्स खत्म करें, और छोटी फिल्मों के लिए सब्सिडी बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *