झाझा स्टेशन पर TTE ने यात्री को पीटा:टिकट जांच के दौरान केबिन में थप्पड़-डंडे से पिटाई, 1240 रुपये जुर्माना मांगा

झाझा स्टेशन पर TTE ने यात्री को पीटा:टिकट जांच के दौरान केबिन में थप्पड़-डंडे से पिटाई, 1240 रुपये जुर्माना मांगा

जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ टीटी द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना टिकट जांच के दौरान हुई, जिससे रेलवे कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यात्री जसीडीह से हमसफर एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन से झाझा पहुंचा था। उसके पास सामान्य टिकट था, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन का वैध टिकट नहीं था। इसी बात पर टीटी ने उसे रोका। थप्पड़ मारा गया और फिर डंडे से पिटाई की गई
आरोप है कि टीटी यात्री को अपने केबिन में ले गया, जहां पहले उसे थप्पड़ मारा गया और फिर डंडे से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में यात्री के गले में हरा गमछा दिखाई दे रहा है और टीटी उससे पूछताछ करता नजर आ रहा है। टीटी ने यात्री से 1240 रुपये का जुर्माना मांगा। यात्री के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, उसने टीटी को 500 रुपये दिए। यात्री ने बताया कि उसके फोन-पे में केवल 10 रुपये बचे थे। वीडियो में यात्री के एक साथी के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही
पीड़ित यात्री की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है, जबकि टीटी का नाम अमन खान बताया जा रहा है। वीडियो में केबिन के अंदर मौजूद कुछ लोगों की आपत्तिजनक टिप्पणियां भी सुनाई दे रही हैं। यह घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही है। जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ टीटी द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना टिकट जांच के दौरान हुई, जिससे रेलवे कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यात्री जसीडीह से हमसफर एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन से झाझा पहुंचा था। उसके पास सामान्य टिकट था, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन का वैध टिकट नहीं था। इसी बात पर टीटी ने उसे रोका। थप्पड़ मारा गया और फिर डंडे से पिटाई की गई
आरोप है कि टीटी यात्री को अपने केबिन में ले गया, जहां पहले उसे थप्पड़ मारा गया और फिर डंडे से पिटाई की गई। वायरल वीडियो में यात्री के गले में हरा गमछा दिखाई दे रहा है और टीटी उससे पूछताछ करता नजर आ रहा है। टीटी ने यात्री से 1240 रुपये का जुर्माना मांगा। यात्री के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, उसने टीटी को 500 रुपये दिए। यात्री ने बताया कि उसके फोन-पे में केवल 10 रुपये बचे थे। वीडियो में यात्री के एक साथी के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही
पीड़ित यात्री की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है, जबकि टीटी का नाम अमन खान बताया जा रहा है। वीडियो में केबिन के अंदर मौजूद कुछ लोगों की आपत्तिजनक टिप्पणियां भी सुनाई दे रही हैं। यह घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *