शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के पास एक अर्टिगा कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार को हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत पुलिस वाहन से सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं, कार में सवार दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के ओठवा गांव निवासी पिंकू सिंह के पुत्र अविनाश कुमार और प्रमोद सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई। चिकित्सकों ने बाइक सवार और कार चालक दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अविनाश कुमार अपनी अर्टिगा कार की सर्विसिंग लखीसराय से करवाकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे 35 वर्षीय बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार के साथ-साथ कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। रामगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के नदियांवा गांव के पास एक अर्टिगा कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार को हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत पुलिस वाहन से सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं, कार में सवार दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के ओठवा गांव निवासी पिंकू सिंह के पुत्र अविनाश कुमार और प्रमोद सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई। चिकित्सकों ने बाइक सवार और कार चालक दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अविनाश कुमार अपनी अर्टिगा कार की सर्विसिंग लखीसराय से करवाकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे 35 वर्षीय बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार के साथ-साथ कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। रामगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


