सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक चालक और सड़क पार कर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक पर सवार एक किशोर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सब्जी लेकर लौट रहे थे बाइक चालक घायल बाइक चालक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के सरोज वार्ड नंबर-18 निवासी 40 वर्षीय बेचन कुमार मुखिया के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार 14 वर्षीय मिथुन कुमार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल बेचन कुमार के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि बेचन कुमार बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर हादसे में घायल राहगीर की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी 26 वर्षीय दिलचंद सादा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलचंद अपने घर के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दिलचंद सादा के बड़े भाई बौआ सादा ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका भाई भी खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। दोनों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दिलचंद सादा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेचन कुमार के सिर और छाती में गंभीर जख्म हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक चालक और सड़क पार कर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक पर सवार एक किशोर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सब्जी लेकर लौट रहे थे बाइक चालक घायल बाइक चालक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के सरोज वार्ड नंबर-18 निवासी 40 वर्षीय बेचन कुमार मुखिया के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार 14 वर्षीय मिथुन कुमार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायल बेचन कुमार के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि बेचन कुमार बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर हादसे में घायल राहगीर की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी 26 वर्षीय दिलचंद सादा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलचंद अपने घर के समीप सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दिलचंद सादा के बड़े भाई बौआ सादा ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका भाई भी खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। दोनों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दिलचंद सादा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेचन कुमार के सिर और छाती में गंभीर जख्म हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


