सीवान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष कुर्की महाअभियान का असर अब अपराधियों पर साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चर्चित अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने से पहले किया सरेंडर जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस रविवार को न्यायालय से जारी कुर्की आदेश के पालन में सीवान शहर के रामनगर स्थित लड्डन मियां के घर पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही कुर्की की कार्रवाई शुरू करने वाली थी, तभी पेशेवर अपराधी लड्डन मियां खुद सामने आ गया और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोकते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना ले आई। अपराध नियंत्रण के लिए चल रहा विशेष अभियान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि कुर्की अभियान के दबाव में कई अपराधी सामने आ रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पत्रकार हत्याकांड में रह चुका है आरोपी पुलिस के अनुसार लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी है। वह चर्चित पत्रकार हत्याकांड में लंबे समय तक जेल में बंद रहा था और करीब नौ साल बाद बीते फरवरी माह में केस से बरी होकर जेल से बाहर आया था। हालांकि उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 19 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। 1999 से दर्ज है आपराधिक इतिहास पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लड्डन मियां का आपराधिक इतिहास वर्ष 1999 से लगातार दर्ज है। नगर थाना और मुफ्फसिल थाना में हत्या, रंगदारी, फायरिंग, अवैध हथियार, साजिश और हिंसक घटनाओं से जुड़े कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य अपराधियों में भी मचा हड़कंप पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य फरार अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि विशेष कुर्की अभियान के दबाव में आने वाले दिनों में कई और वांछित अपराधी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सीवान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष कुर्की महाअभियान का असर अब अपराधियों पर साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चर्चित अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने से पहले किया सरेंडर जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस रविवार को न्यायालय से जारी कुर्की आदेश के पालन में सीवान शहर के रामनगर स्थित लड्डन मियां के घर पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही कुर्की की कार्रवाई शुरू करने वाली थी, तभी पेशेवर अपराधी लड्डन मियां खुद सामने आ गया और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोकते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना ले आई। अपराध नियंत्रण के लिए चल रहा विशेष अभियान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष कुर्की अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि कुर्की अभियान के दबाव में कई अपराधी सामने आ रहे हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पत्रकार हत्याकांड में रह चुका है आरोपी पुलिस के अनुसार लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी है। वह चर्चित पत्रकार हत्याकांड में लंबे समय तक जेल में बंद रहा था और करीब नौ साल बाद बीते फरवरी माह में केस से बरी होकर जेल से बाहर आया था। हालांकि उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 19 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। 1999 से दर्ज है आपराधिक इतिहास पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लड्डन मियां का आपराधिक इतिहास वर्ष 1999 से लगातार दर्ज है। नगर थाना और मुफ्फसिल थाना में हत्या, रंगदारी, फायरिंग, अवैध हथियार, साजिश और हिंसक घटनाओं से जुड़े कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य अपराधियों में भी मचा हड़कंप पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य फरार अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि विशेष कुर्की अभियान के दबाव में आने वाले दिनों में कई और वांछित अपराधी आत्मसमर्पण कर सकते हैं।


