Twisha Sharma Case – ट्विशा शर्मा अब यादों में ही शेष रह गई हैं। मौत के 13 वें दिन आखिरकार भोपाल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर देशभर में तीव्र प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। सोमवार को शीर्ष कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा। आरोपी पति समर्थ सिंह से पूछताछ भी जारी है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि हर तथ्य की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इधर दिल्ली से आई एम्स की टीम आज भी कुछ कवायद में जुटी है। दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ जांचें शेष हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में कुछ वक्त लगेगा। खास बात यह है कि फॉरेंसिक टीम ने ट्विशा का बिसरा सुरक्षित रखा है। इससे यह पता चल सकेगा कि उसने गांजा के सेवन किया था या नहीं! बता दें कि सास गिरीबाला सिंह ट्विशा पर नशे की लत होने का आरोप लगा चुकी हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
केस में भोपाल में चल रही गहमागहमी के बीच समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने रविवार को इंदौर में अपना पक्ष रखा। उन्होंने मीडिया से चर्चा में निष्पक्ष जांच की मांग की। बोले-सीबीआइ व कोर्ट के नोटिस का जवाब दे रहे हैं।
दिल्ली एम्स की टीम जुटी
ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए आई दिल्ली एम्स की टीम आज भी कुछ जांचें कर रहीं हैं। डॉक्टर्स का कहना कि कुछ प्रयोगशाला जांच शेष हैं। हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का विश्लेषण किया जाना है। नमूने, फोटोग्राफ, वीडियो आदि लेकर एम्स की टीम आज दिल्ली लौट जाएगी।
नशे के आरोप की सामने आएगी हकीकत
दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने ट्विशा शर्मा का बिसरा भी सुरक्षित रखा है। उसपर लगे नशे के आरोपों की हकीकत उजागर करने में यह सबसे अहम जांच हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर बिसरा का भी दोबारा परीक्षण कराया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि मौत से पहले ट्विशा शर्मा ने गांजा या अन्य किसी नशे का सेवन किया था या नहीं!
ससुराल में संदिग्ध मौत का मामला जैसे ही सामने आया और मायके वालों ने आरोप लगाने शुुरु किए तब से ही ट्विशा शर्मा की कथित गांजे की लत की बात उठने लगी थी। सास गिरीबाला सिंह ने उसपर मारिजुआना यानि गांजा का सेवन करने के आरोप लगाए थे।
ट्विशा केस: प्रमुख बिंदु
तीन घंटे तक हुआ पोस्टमार्टम
एम्स दिल्ली की टीम ने खंगाला शव
मौत के 13वें दिन हुआ ट्विशा का अंतिम संस्कार
बहू का आखिरी बार चेहरा देखने तक नहीं पहुंचीं गिरीबाला सिं
दोबारा पोस्टमार्टम से तथ्य सामने आने की उम्मीद
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा
विसरा सुरक्षित रखा
हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का होगा एनालिसिस
सुप्रीम कोर्ट में केस की आज सुनवाई


