कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में 22 मई को हुआ एक प्रेम विवाह अब विवादों में घिर गया है। पचौरी गांव की काजल कुमारी और इटाय गांव के रोशन कुमार के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला भी चलता रहा। 21 मई की रात जब रोशन काजल से मिलने उसके गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। मंदिर में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी कराई गई, लेकिन इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि रोशन शादी करने को तैयार नहीं था, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के कारण उसे मजबूरन विवाह करना पड़ा। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद नवविवाहित जोड़े को काजल के घर लाया गया, जहां आगे की रस्में पूरी की जानी थीं। शादी के बाद फरार हुआ दूल्हा काजल कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि शादी के बाद जब घर में रस्में चल रही थीं, तभी रोशन बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद रोशन के परिवार के लोग, जिनमें उसकी मां और मौसी सहित सात-आठ लोग शामिल थे, काजल के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने काजल के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और दहेज में 10 लाख रुपए की मांग की। विरोध करने पर परिजनों को धमकी देकर वे लोग वहां से चले गए। थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद काजल के परिजन दो दिनों तक रोशन के लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो काजल ने सतगांवां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि काजल कुमारी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में 22 मई को हुआ एक प्रेम विवाह अब विवादों में घिर गया है। पचौरी गांव की काजल कुमारी और इटाय गांव के रोशन कुमार के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला भी चलता रहा। 21 मई की रात जब रोशन काजल से मिलने उसके गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। मंदिर में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी कराई गई, लेकिन इस दौरान काफी हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि रोशन शादी करने को तैयार नहीं था, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के कारण उसे मजबूरन विवाह करना पड़ा। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद नवविवाहित जोड़े को काजल के घर लाया गया, जहां आगे की रस्में पूरी की जानी थीं। शादी के बाद फरार हुआ दूल्हा काजल कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि शादी के बाद जब घर में रस्में चल रही थीं, तभी रोशन बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद रोशन के परिवार के लोग, जिनमें उसकी मां और मौसी सहित सात-आठ लोग शामिल थे, काजल के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने काजल के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और दहेज में 10 लाख रुपए की मांग की। विरोध करने पर परिजनों को धमकी देकर वे लोग वहां से चले गए। थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद काजल के परिजन दो दिनों तक रोशन के लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो काजल ने सतगांवां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि काजल कुमारी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।


