संभल में सांप के डसने से बच्चे की मौत:मृत घोषित होने पर भी परिजन अंधविश्वास में पड़े, झाड़-फूंक के लिए काशीपुर ले गए

संभल में सांप के डसने से बच्चे की मौत:मृत घोषित होने पर भी परिजन अंधविश्वास में पड़े, झाड़-फूंक के लिए काशीपुर ले गए

संभल में सांप के डसने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से मृत घोषित होने के बावजूद झाड़-फूंक के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। बच्चे का 15 घंटे तक इलाज कराने का प्रयास किया गया। यह घटना संभल तहसील के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मकदूम की है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद आरिफ के आठ वर्षीय बेटे आरिस के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आरिस कमरे में बिस्तर के नीचे से गुब्बारा निकाल रहा था, तभी एक काले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद आरिस की हालत बिगड़ने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और सांप को बाहर जाते देखा, जिससे पुष्टि हुई कि बच्चे को सांप ने ही काटा है। परिजन शनिवार दोपहर 3:30 बजे उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने में डेढ़ घंटे की देरी हो गई थी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन घबरा गए। वे बच्चे को तुरंत अस्पताल से लेकर झाड़-फूंक कराने वाले के पास ले गए, जिसमें उत्तराखंड के काशीपुर तक का सफर भी शामिल था। तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। पिता आरिफ ने बताया कि उन्होंने बेटे को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें वापस नहीं आईं। आरिस अपने दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा था। बड़े बेटे की मौत से मां तरन्नुम का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल के बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के कब्रिस्तान में आरिस को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *