सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:रिश्तेदारी में जाते समय हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:रिश्तेदारी में जाते समय हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित खुटहां गांव में रविवार दोपहर बाद एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय सोनू कोल पुत्र श्यामलाल अपनी बाइक से खुटहां गांव में रिश्तेदारी जा रहा था। संत रविदास मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सोनू को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर प्रवेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के काफी देर बाद शाम करीब 5 बजे मृतक की शिनाख्त हो पाई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सोनू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और उसका दो साल का एक बेटा भी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *