इंदौर में डेंटिस्ट महिला के साथ छेड़छाड़:पीछा कर आरोपी करता है परेशान, दूसरी बार की पुलिस में शिकायत

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला डेंटिस्ट ने दूसरी बार छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। इससे पहले भी वह आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर गितेश सिंह बग्गा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन उसका पीछा करता था। शनिवार रात वह अपने पिता की दुकान पर पहुंची थी, तभी आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसे गलत नीयत से घूरने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं। धक्का देने से महिला गिर गई और उसे चोट भी आई। इसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिक्षुक युवती से छेड़छाड़ वहीं, इसी थाना क्षेत्र में एक भिक्षुक युवती से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती रेलवे स्टेशन के आसपास घूमती है। आरोप है कि एक्टिवा सवार अयाज खान उसे चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और वहां अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *