निवाड़ी के पृथ्वीपुर में युवक ने की आत्महत्या:पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया, निम्टा खिरक गोवा पश्चिमी गांव की घटना

निवाड़ी के पृथ्वीपुर में युवक ने की आत्महत्या:पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया, निम्टा खिरक गोवा पश्चिमी गांव की घटना

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के निम्टा खिरक गोवा पश्चिमी गांव में एक 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना पैसों के लेनदेन से जुड़े तनाव के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नंदकिशोर यादव (पिता सीताराम यादव, उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। रुपए के लेनदेन का मामला पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि परिजनों ने सकेरा भड़ारन स्थित शराब की दुकान में रुपए के लेनदेन के आरोप लगाए हैं। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *