भरगामा में जनता दरबार का आयोजन:सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनीं, 10 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण

भरगामा में जनता दरबार का आयोजन:सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनीं, 10 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भू-विवाद के 10 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों में साक्ष्य मांगे गए। दोनों पक्षों की दलीलें क्रमवार सुनी गईं। सुनवाई के दौरान कुछ मामलों में पक्षकारों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक नियंत्रित किया गया। कुल 10 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 2 मामलों में पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण फरियादियों को अगले जनता दरबार में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इसी जनता दरबार में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते सड़क किनारे अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण तुरंत खाली करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अंचल सहायक शशी कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों फरियादियों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। अंचलाधिकारी ने बताया कि भरगामा थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रखंड की सभी पंचायतों से संबंधित भूमि विवादों का दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष समाधान किया जाता है। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भू-विवाद के 10 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों में साक्ष्य मांगे गए। दोनों पक्षों की दलीलें क्रमवार सुनी गईं। सुनवाई के दौरान कुछ मामलों में पक्षकारों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक नियंत्रित किया गया। कुल 10 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 2 मामलों में पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण फरियादियों को अगले जनता दरबार में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इसी जनता दरबार में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते सड़क किनारे अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण तुरंत खाली करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार में अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अंचल सहायक शशी कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों फरियादियों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। अंचलाधिकारी ने बताया कि भरगामा थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें प्रखंड की सभी पंचायतों से संबंधित भूमि विवादों का दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष समाधान किया जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *