मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में दवा कंपनी के एमआर से हुई लूटपाट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी आलोक कुमार को गरहाँ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुछ नकद राशि और एक हाथ घड़ी बरामद की गई है। यह घटना 21 मई 2026 को हथौड़ी थाना क्षेत्र के चक्की टोला के पास हुई थी। बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने दवा कंपनी के एमआर मदन कुमार को हथियार के बल पर रोक लिया था। अपराधियों ने उनसे बैग, टैब, मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित मदन कुमार के आवेदन पर हथौड़ी थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आलोक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई राशि में से 5 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और घटना के समय पहनी गई हाथ घड़ी बरामद की है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से 36 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में दवा कंपनी के एमआर से हुई लूटपाट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी आलोक कुमार को गरहाँ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुछ नकद राशि और एक हाथ घड़ी बरामद की गई है। यह घटना 21 मई 2026 को हथौड़ी थाना क्षेत्र के चक्की टोला के पास हुई थी। बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने दवा कंपनी के एमआर मदन कुमार को हथियार के बल पर रोक लिया था। अपराधियों ने उनसे बैग, टैब, मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित मदन कुमार के आवेदन पर हथौड़ी थाना में कांड संख्या 118/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आलोक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई राशि में से 5 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और घटना के समय पहनी गई हाथ घड़ी बरामद की है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से 36 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।


