लेह के पास तांगत्से इलाके में 20 मई को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी 23 मई को सामने आई। इस सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे, जबकि इसमें यात्री के तौर पर 3 इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। क्रैश के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता की उन दोनों अधिकारियों के साथ ली गई एक सेल्फी वायरल हो रही है। इसमें तीनों अफसर मलबे के पास बैठे नजर आ रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सेना ने एक औपचारिक जांच शुरू की है। टेक्निकल, मशीनरी या भौगोलिक कारणों की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश भी दिए गए हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… इंडियन आर्मी और एयरफोर्स को 200 नए हल्के हेलिकॉप्टर मिलेंगे: पुराने चेतक-चीता हेलिकॉप्टर रिटायर होंगे इंडियन आर्मी और एयरफोर्स अपने पुराने चेतक और चीता हेलिकॉप्टरों को हटाकर करीब 200 नए हल्के हेलिकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रही है। इनमें से 120 हेलिकॉप्टर भारतीय सेना और 80 हेलिकॉप्टर वायुसेना को दिए जाएंगे। ये हेलिकॉप्टर दिन और रात दोनों समय में काम कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
लद्दाख में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 अफसर घायल:हादसे के बाद मेजर जनरल की सेल्फी वायरल; 20 मई की घटना, सेना ने जांच के आदेश दिए


