बद्रीनाथ हाईवे पर बाइक खाई में गिरी:असम के युवक की मौत, बिहार का साथी घायल

बद्रीनाथ हाईवे पर बाइक खाई में गिरी:असम के युवक की मौत, बिहार का साथी घायल

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना 112 के माध्यम से मिलते ही कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक सड़क से फिसलकर काफी नीचे गहरी खाई में गिर गए थे, जिनमें से एक युवक चट्टानों के बीच फंसा हुआ था। रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर राहत कार्य शुरू किया। घायल को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से एक गंभीर घायल युवक को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। वहीं, SDRF और NDRF की टीमों ने दूसरे युवक को भी कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सोम बोस्या (25 वर्ष, निवासी जोराहाट, असम) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऋतिक (25 वर्ष, निवासी बक्सर, बिहार) को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से कर्णप्रयाग बाजार पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना 112 के माध्यम से मिलते ही कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक सड़क से फिसलकर काफी नीचे गहरी खाई में गिर गए थे, जिनमें से एक युवक चट्टानों के बीच फंसा हुआ था। रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर राहत कार्य शुरू किया। घायल को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से एक गंभीर घायल युवक को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। वहीं, SDRF और NDRF की टीमों ने दूसरे युवक को भी कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सोम बोस्या (25 वर्ष, निवासी जोराहाट, असम) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऋतिक (25 वर्ष, निवासी बक्सर, बिहार) को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से कर्णप्रयाग बाजार पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *