अंबेडकर नगर में किशोरी नहाते समय अमृत सरोवर में डूबी:डीएम आवास के पास सैदापुर गांव में नहाते समय हुई घटना, अस्पताल में मौत

अंबेडकर नगर में किशोरी नहाते समय अमृत सरोवर में डूबी:डीएम आवास के पास सैदापुर गांव में नहाते समय हुई घटना, अस्पताल में मौत

अंबेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डीएम आवास के पास स्थित सैदापुर गांव में अमृत सरोवर में नहाते समय एक 13वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पसिया पारा सैदापुर निवासी जितेंद्र कुमार की पुत्री रूही के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूही सुबह अपनी भैंस चराने के लिए गई थी। इसी दौरान, वह डीएम आवास के सामने बने अमृत सरोवर में नहाने चली गई। नहाते समय वह गहराई में चली गई और डूब गई। युवती के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। अरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रूही को सरोवर से बाहर निकाला। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरिया चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवती को तालाब से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *