Tvisha Sharma Case: ट्विशा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एम्स दिल्ली की टीम करेगी जांच

Tvisha Sharma Case: ट्विशा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एम्स दिल्ली की टीम करेगी जांच

Tvisha Sharma Death Case: मॉडल ट्विशा शर्मा की आत्महत्या मामले में शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए शव के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश दिए। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर कोर्ट ने एम्स दिल्ली की टीम को भोपाल आकर दूसरा पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

कोर्ट ने तब तक शव को सुरक्षित रखने को कहा है। इस बीच 9 दिन से फरार ट्विशा का आरोपी पति एडवोकेट समर्थ सिंह चेहरा ढककर जबलपुर कोर्ट पहुंचा। उसने अग्रिम जमानत मांगी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। उसने जिला कोर्ट में सरेंडर करने बात कही। इस पर कोर्ट ने कहा, भोपाल कोर्ट में ही सरेंडर हो सकता है। इसके बाद जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद समर्थ को भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर ट्विशा के परिजनों की मांग के बाद राज्य सरकार ने केस सीबीआई को ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए। समर्थ की अग्रिम जमानत अर्जी भोपाल कोर्ट से पहले ही निरस्त हो चुकी थी। अब उसकी मां पूर्व जिला जज व उपभोक्ता फोरम की बैंच-2 की जज गिरीबाला सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा 12 मई की रात को घर में फंदे पर लटकी मिलीं। सुसराल पक्ष ने आत्महत्या बताया। लेकिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने का आरोप है, बेटी को मारकर लटकाया गया है। उन्होंने CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। सास गिरिबाला सिंह ने ट्विशा को नशीला पदार्थ सेवन करने और मानसिक रूप से अस्थिर होने के आरोप लगाए। गिरीबाला अग्रिम जमानत पर हैं।

वकील बोले-क्या आप हमें मरवाना चाहते हैं?

बहू की मौत के आरोपों में घिरीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। लेकिन उनके वकील पर उनकी ही गाड़ी चढ़ गई तो वे बुरी तरह भडक़ गए। उन्होंने आपा खो दिया, कहा-आप क्या कर रहे हैं? आप लोग हमें मरवाना चाह रहे हैं क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *