सेमेस्टर 2, 3, 5 के परीक्षा फॉर्म-नामांकन की डेट बढ़ी:छात्रों के प्रदर्शन के बाद मुंगेर कुलपति का निर्देश,कहा-पोर्टल एजेंसी बदलने से परेशानी

सेमेस्टर 2, 3, 5 के परीक्षा फॉर्म-नामांकन की डेट बढ़ी:छात्रों के प्रदर्शन के बाद मुंगेर कुलपति का निर्देश,कहा-पोर्टल एजेंसी बदलने से परेशानी

मुंगेर विश्वविद्यालय में पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी मुंगेर के नगर सहमंत्री अंकित कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. संजय कुमार का घेराव किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कुलपति ने तत्काल सेमेस्टर 2, सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर 5 के परीक्षा फॉर्म तथा नामांकन की तिथि आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अंकित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सत्र के बीच में पोर्टल एजेंसी बदल दिए जाने के कारण हजारों छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीनेट सदस्य बिक्की आनंद ने कहा कि नए पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं। इसके कारण छात्रों को बार-बार अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इस प्रक्रिया में छात्रों को कॉलेज जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना पड़ रहा है और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए साइबर कैफे में अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। एजेंसी बदलने में कमीशनखोरी की भूमिका एबीवीपी मुंगेर के पूर्व विभाग संयोजक प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि पोर्टल एजेंसी बदलने में कमीशनखोरी की भूमिका रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कुलपति के व्यवहार पर भी सवाल उठाए, कहा कि वे छात्र नेताओं से व्यवहारिक और सकारात्मक तरीके से बात नहीं करते हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाए सागर कुमार ने मांग की कि पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, छात्रों को अनावश्यक अपडेट और सत्यापन की प्रक्रिया से राहत दी जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस अवसर पर सागर, अमन गुप्ता, आकाश बत्रा, सुमन, अनीष नारायण, अंकित सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे। मुंगेर विश्वविद्यालय में पोर्टल संबंधी समस्याओं को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी मुंगेर के नगर सहमंत्री अंकित कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. संजय कुमार का घेराव किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कुलपति ने तत्काल सेमेस्टर 2, सेमेस्टर 3 और सेमेस्टर 5 के परीक्षा फॉर्म तथा नामांकन की तिथि आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अंकित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सत्र के बीच में पोर्टल एजेंसी बदल दिए जाने के कारण हजारों छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीनेट सदस्य बिक्की आनंद ने कहा कि नए पोर्टल में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं। इसके कारण छात्रों को बार-बार अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इस प्रक्रिया में छात्रों को कॉलेज जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना पड़ रहा है और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए साइबर कैफे में अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। एजेंसी बदलने में कमीशनखोरी की भूमिका एबीवीपी मुंगेर के पूर्व विभाग संयोजक प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि पोर्टल एजेंसी बदलने में कमीशनखोरी की भूमिका रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कुलपति के व्यवहार पर भी सवाल उठाए, कहा कि वे छात्र नेताओं से व्यवहारिक और सकारात्मक तरीके से बात नहीं करते हैं, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाए सागर कुमार ने मांग की कि पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, छात्रों को अनावश्यक अपडेट और सत्यापन की प्रक्रिया से राहत दी जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस अवसर पर सागर, अमन गुप्ता, आकाश बत्रा, सुमन, अनीष नारायण, अंकित सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *