गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। लगभग सात घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में, रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पांच साल पहले हुई थी बातचीत बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले नई बाजार के अमरजीत कुमार की बातचीत अपने भाई की साली से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवती ने मांझागढ़ थाने में प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी है। युवती शादी का दबाव बनाने लगी बुधवार को युवती फिर से टावर पर चढ़कर शादी का दबाव बनाने लगी। इस संबंध में प्रेमी के पिता दिनेश प्रसाद ने थाने में युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवती ने उनके बेटे अमरजीत कुमार से शादी के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और आत्महत्या की धमकी भी दी थी। दिनेश प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने पहले भी उनकी मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की थी। समझाने-बुझाने के बाद युवती को नीचे उतारा जनटोली गांव स्थित मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को नीचे उतारा। उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, आरोपी प्रेमी और उसके पिता को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष बांड भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ बोले-मुकदमा दर्जकर भेजा जेल इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाली युवती के खिलाफ मांझागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। लगभग सात घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में, रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पांच साल पहले हुई थी बातचीत बताया जाता है कि करीब पांच साल पहले नई बाजार के अमरजीत कुमार की बातचीत अपने भाई की साली से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवती ने मांझागढ़ थाने में प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी है। युवती शादी का दबाव बनाने लगी बुधवार को युवती फिर से टावर पर चढ़कर शादी का दबाव बनाने लगी। इस संबंध में प्रेमी के पिता दिनेश प्रसाद ने थाने में युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवती ने उनके बेटे अमरजीत कुमार से शादी के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और आत्महत्या की धमकी भी दी थी। दिनेश प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि युवती ने पहले भी उनकी मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की थी। समझाने-बुझाने के बाद युवती को नीचे उतारा जनटोली गांव स्थित मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को नीचे उतारा। उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, आरोपी प्रेमी और उसके पिता को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष बांड भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ बोले-मुकदमा दर्जकर भेजा जेल इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाली युवती के खिलाफ मांझागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


