Twisha Sharma Latest Update: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा केस में उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट से मिली जमानत को रद्द कर दिया गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि भोपाल पुलिस ने गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग न करने का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की थी।
जांच में सहयोग नहीं कर रही गिरिबाला- पुलिस
इससे पहले भोपाल कमिश्नर ने बताया था कि ट्विशा शर्मा केस में पुलिस ने गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस दिए हैं जिनका उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस कारण पुलिस उनकी जमानत रद्द करने की मांग हाईकोर्ट में कर रही है। जिस पर हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका रद्द कर दी है और अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है)


