12th board paper leak: 12वीं बोर्ड पेपर लीक कांड में व्यायाम शिक्षक गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क का था मास्टरमाइंड

12th board paper leak: 12वीं बोर्ड पेपर लीक कांड में व्यायाम शिक्षक गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क का था मास्टरमाइंड

12th board paper leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बेमेतरा जिले के हायर सेकंडरी स्कूल बोरतरा में पदस्थ व्यायाम शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे ही पूरे नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था। मामले में शिक्षक जवाहर लाल कुर्रे (40) और विकास सेन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी शिक्षक ने ने विकास सेन और वेणु जंघेल को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। इसके बाद वेणु जंघेल ने छात्रों से संपर्क कर प्रति छात्र 3-3 हजार रुपए लेकर प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजा।

12th board paper leak: रायपुर पुलिस की जांच से खुला नेटवर्क

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा रायपुर जोन-मध्य पुलिस और सिटी कोतवाली की तकनीकी जांच से हुआ। 14 मार्च को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाट्सऐप चैट, मोबाइल डेटा और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले। जांच के दौरान पुलिस रायपुर के गुढिय़ारी निवासी वेणु जंघेल तक पहुंची, जिसकी निशानदेही पर बेमेतरा में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच में इस अवैध लेनदेन की पुष्टि की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. चतुर्वेदी ने कहा है कि विभाग को अधिकृत सूचना मिलते ही आरोपी शिक्षक पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *