भागलपुर जिले के बरारी गंगा घाट पर गुरुवार को एक युवक ने नाव से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था। वह गंगा किनारे खड़ी नाव पर सवार हुआ और एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। इसी दौरान नाव जैसे ही बीच गंगा में पहुंची, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। यात्रियों ने पहले ही जताई थी आशंका नाव पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि युवक का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध लग रहा था। वह लगातार एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। यात्रियों ने मजाक में उससे पूछा भी कि “क्या मरना है जो ऐसा कर रहे हो?” इस पर युवक ने जवाब दिया, “हां, मरना है।” इसके कुछ देर बाद ही उसने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अंकित कुमार पासवान ने बताया कि नाव थोड़ी ही आगे बढ़ी थी कि युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते पानी में डूब गया। पुलिस ने नाव जब्त कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित नाव को जब्त कर लिया है। वहीं, अन्य यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए नवगछिया भेजा गया। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नाव बना सहारा गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 का स्लैब टूटने के बाद भागलपुर और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क बाधित है। ऐसे में लोगों के आवागमन का मुख्य सहारा नाव बन गया है। बड़ी संख्या में लोग बरारी घाट से नाव के जरिए भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रा कर रहे हैं। फिलहाल SDRF की टीम गंगा नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। भागलपुर जिले के बरारी गंगा घाट पर गुरुवार को एक युवक ने नाव से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था। वह गंगा किनारे खड़ी नाव पर सवार हुआ और एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। इसी दौरान नाव जैसे ही बीच गंगा में पहुंची, युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। यात्रियों ने पहले ही जताई थी आशंका नाव पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि युवक का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध लग रहा था। वह लगातार एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। यात्रियों ने मजाक में उससे पूछा भी कि “क्या मरना है जो ऐसा कर रहे हो?” इस पर युवक ने जवाब दिया, “हां, मरना है।” इसके कुछ देर बाद ही उसने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अंकित कुमार पासवान ने बताया कि नाव थोड़ी ही आगे बढ़ी थी कि युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते पानी में डूब गया। पुलिस ने नाव जब्त कर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित नाव को जब्त कर लिया है। वहीं, अन्य यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए नवगछिया भेजा गया। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नाव बना सहारा गौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 का स्लैब टूटने के बाद भागलपुर और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क बाधित है। ऐसे में लोगों के आवागमन का मुख्य सहारा नाव बन गया है। बड़ी संख्या में लोग बरारी घाट से नाव के जरिए भागलपुर और नवगछिया के बीच यात्रा कर रहे हैं। फिलहाल SDRF की टीम गंगा नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।


