किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को बुधवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप की डिलीवरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक राजू कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर एनएच-27 सर्विस लेन पर निगरानी और वाहन जांच शुरू की। देर रात फरिंगगोला चेकपोस्ट की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार दो युवकों के पास से विभिन्न पैकेटों में कुल 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के पटुआ निवासी शहवाज आलम (20) और मालिनगांव निवासी मो. शाह आलम (33) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन की डिलीवरी देने किशनगंज आए थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से एक संगठित गिरोह बनाकर बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हेरोइन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में किशनगंज थाना में कांड संख्या 540/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने बताया कि “नशा मुक्त किशनगंज” अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को बुधवार देर रात रेलवे स्टेशन के पास अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप की डिलीवरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक राजू कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर एनएच-27 सर्विस लेन पर निगरानी और वाहन जांच शुरू की। देर रात फरिंगगोला चेकपोस्ट की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार दो युवकों के पास से विभिन्न पैकेटों में कुल 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही पुलिस
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के पटुआ निवासी शहवाज आलम (20) और मालिनगांव निवासी मो. शाह आलम (33) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हेरोइन की डिलीवरी देने किशनगंज आए थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से एक संगठित गिरोह बनाकर बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हेरोइन के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में किशनगंज थाना में कांड संख्या 540/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज पुलिस ने बताया कि “नशा मुक्त किशनगंज” अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


