देवघर जिले के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श प्लस टू विद्यालय का गाना चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कक्षा में कुछ छात्र हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्मार्ट क्लास में कई छात्र मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावक और स्थानीय लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि स्कूल परिसर में ऐसी सामग्री कैसे चलाई गई और उस वक्त कोई शिक्षक या जिम्मेदार कर्मचारी वहां क्यों नहीं था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली है और इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां अनुशासन और मर्यादा सर्वोपरि है। विनोद कुमार ने कहा कि यदि जांच में किसी शिक्षक, कर्मी या छात्र की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवघर जिले के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श प्लस टू विद्यालय का गाना चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कक्षा में कुछ छात्र हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्मार्ट क्लास में कई छात्र मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावक और स्थानीय लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि स्कूल परिसर में ऐसी सामग्री कैसे चलाई गई और उस वक्त कोई शिक्षक या जिम्मेदार कर्मचारी वहां क्यों नहीं था। मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली है और इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां अनुशासन और मर्यादा सर्वोपरि है। विनोद कुमार ने कहा कि यदि जांच में किसी शिक्षक, कर्मी या छात्र की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


