गायक मनकीरत औलख ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:फैन से मिलते हुए और उनके पैर छूते हुए भी दिखाई दिए

गायक मनकीरत औलख ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:फैन से मिलते हुए और उनके पैर छूते हुए भी दिखाई दिए

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनकीरत औलख अपनी नई ईपी रिलीज होने के बाद अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में आज माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया और सरबत के भले की अरदास की। उनके साथ फोटो करवाने के लिए फैंस भी वहां मौजूद रहे और माहौल पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति से भरा नजर आया। इस दौरान वे अपने फैन से मिलते हुए और उनके पैर छूते हुए भी दिखाई दिए I मीडिया से बातचीत करते हुए मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई ईपी हाल ही में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही यह फैसला किया था कि जैसे ही ईपी रिलीज होगी, वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आएंगे। इसी वादे को निभाने के लिए वह आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं। नई ईपी और गानों की जानकारी उन्होंने बताया कि इस ईपी में लगभग सात से आठ गाने शामिल हैं और यह उनकी दूसरी ईपी है। इससे पहले वह ज्यादातर सिंगल ट्रैक ही रिलीज करते रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे उनकी नई ईपी को ज्यादा से ज्यादा प्यार और समर्थन दें। फैंस के लिए खास संदेश अपने फैंस के लिए संदेश देते हुए मनकीरत औलख ने कहा कि हर इंसान को भगवान की रजा में रहना चाहिए और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। गौरतलब है कि मनकीरत औलख पंजाबी संगीत जगत के उन चर्चित कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने “गैंगलैंड”, “बदनाम” और “कोका” जैसे सुपरहिट गीतों से खास पहचान बनाई है। अब उनके कई नए गाने भी जल्द रिलीज होने वाले हैं, जिनका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *