मॉर्निंग वॉक कर रही महिला ट्रेनर की मौत:सुल्तानपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर, दो अन्य महिलाएं गंभीर घायल

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला ट्रेनर की मौत:सुल्तानपुर में बोलेरो ने मारी टक्कर, दो अन्य महिलाएं गंभीर घायल

सुल्तानपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला अनुदेशक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह कोतवाली नगर अमहट क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय रानीगंज के पास हुई। एक अज्ञात बोलेरो की टक्कर से दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान कोतवाली नगर के अमहट निवासी दीपिका गुप्ता (32) पत्नी अजय गुप्ता के रूप में हुई है। वह अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 9 वर्षीय ओजस और 5 वर्षीय सिवांजय शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दीपिका गुप्ता अपनी दो सहेलियों स्नेहलता पाण्डेय और पूनम तिवारी के साथ कर्मयोगी नगर मोहल्ले से मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। महुअरिया के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपिका गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।
घायल महिलाओं में 40 वर्षीय स्नेहलता पाण्डेय पत्नी दुर्गेश पांडेय और 42 वर्षीय पूनम तिवारी पत्नी शिव शरण तिवारी की पत्नी शामिल हैं। दोनों महिलाएं कर्मयोगी नगर, महुअरिया, अमहट, सुल्तानपुर की निवासी हैं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना नगर कोतवाली के अमहट चौकी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के ठीक सामने हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *