मोगा में नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज फरार:सिक्योरिटी गार्ड्स और स्टाफ से धक्कामुक्की, मारपीट कर ताला तोड़ा; वारदात CCTV में कैद

मोगा में नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज फरार:सिक्योरिटी गार्ड्स और स्टाफ से धक्कामुक्की, मारपीट कर ताला तोड़ा; वारदात CCTV में कैद

मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से लगभग 30 मरीज ताला तोड़कर फरार हो गए। इस घटना से केंद्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फरार होने से पहले इन मरीजों ने केंद्र के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। यह पूरी घटना केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, थाना कोट इसे खां के अधीन आने वाले इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में विवाद तब शुरू हुआ जब उपचाराधीन मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह मामला बढ़ गया और कुछ मरीज उग्र हो गए। युवकों ने पहले सिक्योरिटी कर्मियों को धक्का देकर पीछे हटाया और फिर मुख्य गेट का ताला तोड़कर बाहर निकल गए। नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज भर्ती सूत्रों के मुताबिक, नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज भर्ती थे। इनमें से करीब 30 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि बाकी मरीज केंद्र के अंदर ही मौजूद रहे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि युवकों ने उन पर हमला किया था। हालांकि, घटना के दौरान कुछ मरीजों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में युवक भागने में सफल रहे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली थाना कोट इसे खां की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार युवकों की तलाश में आसपास के इलाकों और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *