मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, लेकिन इंदौर में दो दिनों से गर्मी से हल्की राहत है। पिछले 48 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान दो दिनों से स्थिर है और पहले की तुलना में गर्मी का असर कम है। गुरुवार सुबह से धूप चढ़ने के साथ गर्मी का असर शुरू हो गया है। अनुमान है कि आज पारा 41-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इंदौर में सोमवार को दिन का तापमान 44.3 (+4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और लोग भीषण गर्मी में हलाकान होते रहे। मंगलवार को गर्मी के तेवर कुछ ठंडे रहे और तापमान 2 डिग्री कम होकर 42.7 (+2) डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को इसमें और गिरावट आई और तापमान 41.1 (+1) डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे लोगों को राहत रही। रात का तापमान दो दिनों से स्थिर है। बुधवार रात तापमान 26.3 (+1) डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दिन और रात में गर्मी से बेचैनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 23 मई तक के लिए गर्मी का फोरकास्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि चार दिन तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा, यानी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद नौतपा भी लग जाएगा। नौतपा के 9 दिन में इंदौर संभाग में भीषण गर्मी पड़ेगी। इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हुई। इंदौर में मई का तापमान


