यातायात क्षेत्राधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर दिया जोर:पुलिस लाइन सभागार में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ हुई बैठक

यातायात क्षेत्राधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर दिया जोर:पुलिस लाइन सभागार में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ हुई बैठक

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से यातायात क्षेत्राधिकारी Purnima Singh ने पुलिस लाइन सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की। इसमें क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT), विभिन्न थानों के उप निरीक्षक और सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) परियोजना और ‘ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट’ (e-DAR) पोर्टल के संबंध में जानकारी देना था। अधिकारियों को iRAD और e-DAR की उपयोगिता के साथ-साथ दुर्घटनाओं से संबंधित सूचना संकलन की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सड़क हादसों के डेटा प्रबंधन पर जोर प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि (iRAD) और e-DAR पोर्टल के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का डेटा व्यवस्थित रूप से संकलित किया जा सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री राहत योजना पर भी हुई चर्चा गोष्ठी में प्रधानमंत्री राहत (सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार) योजना पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को योजना के उद्देश्यों और दुर्घटना पीड़ितों के लिए पुलिस प्रमाणीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *