Heat Wave: छत्तीसगढ़ में भीषण का कहर, अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट,  45°C के साथ सबसे गर्म रहा बिलासपुर

Heat Wave: छत्तीसगढ़ में भीषण का कहर, अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट,  45°C के साथ सबसे गर्म रहा बिलासपुर

Heat Wave: प्रदेश में बादल, बारिश और अंधड़ के दौर के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी लौट आई है। मौसम शुष्क होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू (हिटवेव) जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार को बिलासपुर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा, वहीं राजधानी रायपुर में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट्स में लू चलने की प्रबल संभावना है।भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी कर लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बेहद जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। भट्ठी की तरह तपा बिलासपुर, रायपुर में भी पारा चढ़ाबुधवार को बिलासपुर में भीषण गर्मी के कारण दोपहर के वक्त सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आईं।

वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री बढ़कर 43.5 डिग्री पर पहुंच गया। रात में भी राहत नहीं मिल रही है, रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक यानी 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार शाम को रायपुर समेत कुछ इलाकों में तेज अंधड़ चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं दुर्ग में जरूर 5.4 मिमी पानी गिरने से थोड़ी राहत मिली।

25 मई से नौतपा, तपेगा भी, बरसेगा भी

इस साल 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक चलेगा। नौतपा के दौरान छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और भारी उमस पड़ने की आशंका है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड के मुताबिक इस बार नौतपा का असर मिला-जुला रह सकता है। भीषण तपिश के साथ ही इस दौरान प्री-मानसून बारिश होने की भी संभावना बन रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इस साल केरल में 26 मई को मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके प्रभाव से नौतपा के उत्तरार्ध में छत्तीसगढ़ के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान इस तरह

स्थान             अधिकतम न्यूनतम

रायपुर             43.5 29.8

माना 43.8 29.0

बिलासपुर 45.0 28.4

पेंड्रारोड 41.8 25.8

अंबिकापुर 42.0 24.0

जगदलपुर 40.8 26.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *