कटिहार पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित भू-माफिया आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आनंद कुमार सिंह पर जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने, फायरिंग और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम (SIT) द्वारा की गई। यह मामला 1 अप्रैल 2026 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। पुष्पेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया था कि आनंद कुमार सिंह और उसके सहयोगी जमीन हड़पने की नीयत से उनसे रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, फायरिंग की, मारपीट की और उनके घर में चोरी व तोड़फोड़ की। पुश्तैनी जमीन को दबाव बनाकर जबरन रजिस्ट्री करवा लिया शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता की पत्नी की पुश्तैनी जमीन को दबाव बनाकर जबरन रजिस्ट्री करवा लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 124/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी आनंद कुमार सिंह, पुत्र विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में मारपीट, फायरिंग, आगजनी, चोरी, रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2011 से 2024 तक उस पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कटिहार पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित भू-माफिया आनंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आनंद कुमार सिंह पर जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने, फायरिंग और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम (SIT) द्वारा की गई। यह मामला 1 अप्रैल 2026 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। पुष्पेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया था कि आनंद कुमार सिंह और उसके सहयोगी जमीन हड़पने की नीयत से उनसे रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, फायरिंग की, मारपीट की और उनके घर में चोरी व तोड़फोड़ की। पुश्तैनी जमीन को दबाव बनाकर जबरन रजिस्ट्री करवा लिया शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता की पत्नी की पुश्तैनी जमीन को दबाव बनाकर जबरन रजिस्ट्री करवा लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 124/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी आनंद कुमार सिंह, पुत्र विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना में मारपीट, फायरिंग, आगजनी, चोरी, रंगदारी, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2011 से 2024 तक उस पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


