बांका में जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ:39 पंचायतों में 25 मई तक चलेगा वेलफेयर एक्टिविटीज का कार्यक्रम

बांका में जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ:39 पंचायतों में 25 मई तक चलेगा वेलफेयर एक्टिविटीज का कार्यक्रम

बांका जिला समाहरणालय सभागार में जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत उद्घाटन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, जिला वन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान 25 मई 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से मिल सके। संबंधित पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा जिलाधिकारी ने बताया कि 25 मई तक संबंधित पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदि सेवा केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को नि:शुल्क जांच और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। वहीं 21 मई से 23 मई तक संबंधित पंचायतों के आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह अभियान जिले के चांदन, कटोरिया, बौंसी, बेलहर, फुल्लीडुमर एवं शंभूगंज प्रखंडों की जनजातीय बाहुल्य 39 पंचायतों में संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बांका जिला समाहरणालय सभागार में जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत उद्घाटन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, जिला वन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव उत्सव जनभागीदारी अभियान 25 मई 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से मिल सके। संबंधित पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा जिलाधिकारी ने बताया कि 25 मई तक संबंधित पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदि सेवा केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को नि:शुल्क जांच और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। वहीं 21 मई से 23 मई तक संबंधित पंचायतों के आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह अभियान जिले के चांदन, कटोरिया, बौंसी, बेलहर, फुल्लीडुमर एवं शंभूगंज प्रखंडों की जनजातीय बाहुल्य 39 पंचायतों में संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *