पीयूष दीक्षित होंगे दौसा के नए SP:जयपुर ACB में एसपी लगे हुए थे; सागर राणा को भीलवाडा कमान, 15 माह में हुआ ट्रांसफर

पीयूष दीक्षित होंगे दौसा के नए SP:जयपुर ACB में एसपी लगे हुए थे; सागर राणा को भीलवाडा कमान, 15 माह में हुआ ट्रांसफर

आईपीएस पीयूष दीक्षित दौसा जिले के नए एसपी होंगे। दीक्षित जयपुर एसीबी के एसपी लगे हुए थे। वहीं दौसा के एसपी सागर राणा को भीलवाडा जिले का एसपी लगाया गया है। राज्य सरकार ने बीती रात 17 आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट में जारी की थी, जिसमें 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं। एसीबी में एसपी थे दीक्षित
पीयूष दीक्षित जयपुर एसीबी के एसपी लगे हुए हैं। इससे पहले वे जयपुर में ही एसपी सिक्योरिटी के पद पर तैनात थे। मार्च 2026 में जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में करौली एसपी लोकेश सोनवाल की जगह दीक्षित को एसपी लगाया था। लेकिन सोनवाल का ट्रांसफर निरस्त होने के बाद दीक्षित को एसीबी का एसपी लगा दिया गया था। वे साल 2019 में पुलिस सेवा पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं। 15 माह एसपी रहे सागर राणा
2019 बैच के आईपीएस सागर राणा 15 माह 17 दिन दौसा जिले के एसपी रहे। उन्होंने 3 फरवरी 2025 को बतौर एसपी दौसा में जॉइन किया था। इनके कार्यकाल में जिले में पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाई की। इनसे पूर्व सागर की पत्नी रंजिता शर्मा भी दौसा एसपी रह चुकी थी। 17 IPS के तबादले, 7 जिलों के SP बदले:हरेंद्र कुमार महावर कोटा के नए IG होंगे, बिना सूचना छुट्‌टी पर रहे IG का भी ट्रांसफर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *