लुधियाना में कर्ज के बोझ और फाइनेंसरों के चलते एक और व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है। काकोवाल रोड स्थित विशाल कॉलोनी में काम-धंधा मंदा होने के कारण किश्तें न चुका पाने से परेशान एक बिजली कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है जो पेशे से बिजली का काम करता था। आरोप है कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिकवरी एजेंट और कुछ अन्य निजी कर्जदाता लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। थाना जोधेवाल की पुलिस ने मृतक की पत्नी वीरपाल कौर की शिकायत पर बैंक के रिकवरी कर्मचारियों सहित कुल 5 नामजद लोगों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीछे छूट गया रोता-बिलखता परिवार बूटा सिंह की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे अपनी बुजुर्ग मां पत्नी वीरपाल कौर और दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के कमाने वाले सदस्य के इस तरह अचानक चले जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। ऑल्टो कार करवाई थी फाइनेंस, पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में गली नंबर 01, विशाल कॉलोनी काकोवाल रोड की रहने वाली वीरपाल कौर ने बताया कि उनके पति बूटा सिंह ने कुछ समय पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से एक ऑल्टो कार फाइनेंस करवाई थी। पिछले कुछ समय से बिजली का काम-धंधा काफी मंदा चल रहा था जिसके चलते उनकी आमदनी पर भारी असर पड़ा और वे कार की किश्तें समय पर नहीं भर पा रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार किश्तें टूटने पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिकवरी कर्मचारियों ने उनके पति को बुरी तरह से तंग-परेशान करना शुरू कर दिया। निजी कर्जदाताओं ने भी कर रखा था जीना मुहाल वीरपाल कौर ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उनके पति ने बैंक के अलावा कुछ अन्य लोगों से भी उधार पैसे ले रखे थे। जब वे पैसे नहीं लौटा पाए तो इन उधारदाताओं ने भी दबाव बनाना और गालियां देना शुरू कर दिया। हर तरफ से मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण उनके पति गहरे तनाव में रहने लगे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर 18 मई को बूटा सिंह ने अपने कमरे में गाडर के साथ चुन्नी बांधकर फंदा लगा ली। इन लोगों पर हुई FIR दर्ज थाना जोधेवाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 मई को आरोपियों के खिलाफ अमर गुप्ता ,रविंदर कौर,ताजी,देवकी देवी,विनय,एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिकवरी कर्मचारी एफआईआर दर्ज की है इस मामले की जांच एएसआई बलकार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।


