मधुबनी में आइसक्रीम विक्रेता की गोली मारकर हत्या:रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने बनाया निशाना, लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस

मधुबनी में आइसक्रीम विक्रेता की गोली मारकर हत्या:रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने बनाया निशाना, लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस

मधुबनी में मंगलवार को आइसक्रीम विक्रेता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नरहिया थाना क्षेत्र स्थित भुतहा चौक पर हुई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी जयप्रकाश कुमार(55) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, जयप्रकाश कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे आइसक्रीम की गाड़ी लेकर विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आइसक्रीम बेचते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। मंगलवार को भी वे रोज की तरह अपने काम के सिलसिले में निकले थे। भुतहा चौक पर पहुंचने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नरहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मधुबनी में मंगलवार को आइसक्रीम विक्रेता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नरहिया थाना क्षेत्र स्थित भुतहा चौक पर हुई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी जयप्रकाश कुमार(55) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, जयप्रकाश कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे आइसक्रीम की गाड़ी लेकर विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर आइसक्रीम बेचते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। मंगलवार को भी वे रोज की तरह अपने काम के सिलसिले में निकले थे। भुतहा चौक पर पहुंचने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नरहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *