भास्कर न्यूज | नवादा नवादा प्रखंड के कुरमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहिउद्दीनपुर में निर्माणाधीन 02 एसीआर विद्यालय भवन में घटिया एवं निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहार विधान सभा सदस्य विभा देवी ने जिला पदाधिकारी, नवादा को पत्र लिखकर जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय भवन का निर्माण संवेदक द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में तीन नंबर ईंट, निम्न गुणवत्ता का सीमेंट तथा घटिया सरिया समेत अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की खराब सामग्री से भवन टिकाऊ नहीं रहेगा और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी, जिससे जानमाल की क्षति हो सकती है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद दोनों अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवन की जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि जांच और निर्देश के बाद संवेदक ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है। भास्कर न्यूज | नवादा नवादा प्रखंड के कुरमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहिउद्दीनपुर में निर्माणाधीन 02 एसीआर विद्यालय भवन में घटिया एवं निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहार विधान सभा सदस्य विभा देवी ने जिला पदाधिकारी, नवादा को पत्र लिखकर जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय भवन का निर्माण संवेदक द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में तीन नंबर ईंट, निम्न गुणवत्ता का सीमेंट तथा घटिया सरिया समेत अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की खराब सामग्री से भवन टिकाऊ नहीं रहेगा और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी, जिससे जानमाल की क्षति हो सकती है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद दोनों अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवन की जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि जांच और निर्देश के बाद संवेदक ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है।


