सहवाजपुरसराय पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 81 आवेदन प्राप्त

मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुरसराय पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को “सबका सम्मान, जीवन आसान” निश्चय कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के 12 काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के जीविका विभाग के सीईओ हिमांशु शर्मा शामिल हुए। पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। शिविर में आपूर्ति, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा एवं जीविका विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। हिमांशु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान समाजसेवी उपेंद्र राजवंशी ने पंचायत में पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए तेतर डैम से पाइप जलापूर्ति योजना लागू करने की मांग की। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुरसराय पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को “सबका सम्मान, जीवन आसान” निश्चय कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के 12 काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के जीविका विभाग के सीईओ हिमांशु शर्मा शामिल हुए। पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। शिविर में आपूर्ति, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा एवं जीविका विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। हिमांशु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान समाजसेवी उपेंद्र राजवंशी ने पंचायत में पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए तेतर डैम से पाइप जलापूर्ति योजना लागू करने की मांग की। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *