कौआकोल प्रखंड के जनजातीय परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जनभागीदारी अभियान “सबसे दूर–सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत प्रखंड के महुडर, लालपुर तथा सोखोदेवरा पंचायत के विभिन्न 12 टोलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत संबंधित पंचायतों के विकासमित्रों द्वारा सर्वेक्षण कर जनजातीय परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। इसके तहत अनुसूचित जनजाति परिवारों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,स्वास्थ्य जांच,बैंकिंग सेवाएं सहित अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर केंद्रों पर बीडीओ डॉ० अखिलेश कुमार द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा। पदाधिकारी जनजातीय परिवारों की समस्याओं को समझने एवं उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए गांवों एवं टोलों का भ्रमण भी करेंगे। यह विशेष अभियान 25 मई तक संचालित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोखोदेवरा पंचायत में मनरेगा पीओ असलम हुसैन को नोडल पदाधिकारी, लालपुर में कृषि समन्वयक अनिल कुमार को जबकि महुडर में आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। मौके पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी लोकेश नाथ चौधरी,विकासमित्र लालपुर के शोभी मांझी,सोखोदेवरा के जितेंद्र मांझी एवं महुडर के चमेली कुमारी समेत सभी संबन्धित विभाग के कर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहे। कौआकोल प्रखंड के जनजातीय परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जनभागीदारी अभियान “सबसे दूर–सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत प्रखंड के महुडर, लालपुर तथा सोखोदेवरा पंचायत के विभिन्न 12 टोलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत संबंधित पंचायतों के विकासमित्रों द्वारा सर्वेक्षण कर जनजातीय परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। इसके तहत अनुसूचित जनजाति परिवारों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,स्वास्थ्य जांच,बैंकिंग सेवाएं सहित अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर केंद्रों पर बीडीओ डॉ० अखिलेश कुमार द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी किया जाएगा। पदाधिकारी जनजातीय परिवारों की समस्याओं को समझने एवं उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए गांवों एवं टोलों का भ्रमण भी करेंगे। यह विशेष अभियान 25 मई तक संचालित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोखोदेवरा पंचायत में मनरेगा पीओ असलम हुसैन को नोडल पदाधिकारी, लालपुर में कृषि समन्वयक अनिल कुमार को जबकि महुडर में आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। मौके पर प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी लोकेश नाथ चौधरी,विकासमित्र लालपुर के शोभी मांझी,सोखोदेवरा के जितेंद्र मांझी एवं महुडर के चमेली कुमारी समेत सभी संबन्धित विभाग के कर्मी व पदाधिकारी मौजूद रहे।


