अररिया मंडल कारा में तैनात कक्षपाल राकेश कुमार यादव (55) का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से पूर्णिया रेफर किया गया था। कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मंगलवार सुबह राकेश कुमार यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार न होने पर उनके साथी कक्षपाल उन्हें करीब 11 बजे अररिया सदर अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई
प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। रेफरल प्रक्रिया के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोपहर 2:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश कुमार यादव मूल रूप से मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के रहने वाले थे। वे 2015 बैच के सिपाही और पूर्व सैनिक थे। जेल विभाग में उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सख्त पहरेदारी के लिए जाना जाता था। निधन को पूरे जेल परिवार के लिए दुखद बताया
उनके आकस्मिक निधन से जेल प्रशासन, पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल है। जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने राकेश यादव को एक समर्पित कर्मचारी बताते हुए उनके निधन को पूरे जेल परिवार के लिए दुखद बताया। उन्होंने कहा कि विभाग उनके परिजनों के साथ खड़ा है। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अररिया मंडल कारा में तैनात कक्षपाल राकेश कुमार यादव (55) का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से पूर्णिया रेफर किया गया था। कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मंगलवार सुबह राकेश कुमार यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार न होने पर उनके साथी कक्षपाल उन्हें करीब 11 बजे अररिया सदर अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई
प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। रेफरल प्रक्रिया के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत वापस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोपहर 2:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश कुमार यादव मूल रूप से मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के रहने वाले थे। वे 2015 बैच के सिपाही और पूर्व सैनिक थे। जेल विभाग में उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सख्त पहरेदारी के लिए जाना जाता था। निधन को पूरे जेल परिवार के लिए दुखद बताया
उनके आकस्मिक निधन से जेल प्रशासन, पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल है। जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने राकेश यादव को एक समर्पित कर्मचारी बताते हुए उनके निधन को पूरे जेल परिवार के लिए दुखद बताया। उन्होंने कहा कि विभाग उनके परिजनों के साथ खड़ा है। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


